Kanpur News: होटल बनवाने के नाम पर 1.61 करोड़ रुपये हड़पे, तीन पर केस
कानपुर, नवम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। जूही कला स्थित मकान को होटल में तब्दील कराकर मोटा किराया दिलाने का झांसा देकर 1.61 करोड़ रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने प्रॉपर्टी एजेंट समेत होटल कंपनी के निदेशक और उनकी पत्नी के खिलाफ एसीपी कर्नलगंज से शिकायत की। उनके आदेश के बाद कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बर्रा-2 निवासी जलज अग्रवाल के अनुसार, उनका जूही कला में मकान है जिसे होटल बनाने के लिए सरोज यादव से संपर्क किया। उसने होटल बनने के बाद चार लाख रुपये मासिक किराया दिलाने का भरोसा दिया। उनका शुभम होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शुभम यादव और उनकी पत्नी गरिमा से एग्रीमेंट कराया।आरोप है कि उनसे 10.80 लाख रुपये एडवांस लिए गए। साथ ही पूरी बिल्डिंग तैयार कराने का खर्च के लिए डेढ़ करोड़ रुपये लिया गया। बावजूद इसके अब तक बिल्डिंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.