Kanpur News: होटलों में फायर एनओसी की प्रक्रिया करें सरल
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर। कानपुर होटल गेस्ट हाउस एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को सरसैया घाट सभागार में एडीएम सिटी सौरभ सिंह के साथ हुई। संस्था के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने कहा कि शहर के करीब एक हजार पुराने छोटे होटलों को फायर एनओसी नहीं मिल रही है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार भगतानी ने कहा कि फायर एनओसी के लिए होटलों का फायर ऑडिट निजी क्षेत्र से कराने की व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने बताया कि तमिलनाडु में यह व्यवस्था लागू है, जिसे प्रदेश में लागू करने से होटल कारोबारियों की परेशानी कम होगी। एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि होटल व्यवसायियों को नियमों की जानकारी देकर पंजीकरण कराया जाए। सभी होटल पर्यटन विभाग में भी पंजीकरण कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.