Kanpur News: हॉट मिक्स प्लांट से 10.13 करोड़ के 111 सड़कों के होंगे पैचवर्क
कानपुर, सितम्बर 5 -- Kanpur News: कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती पर हुई ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बाद नगर निगम ने पहली बार हॉट मिक्स प्लांट से सड़कों के पैचवर्क का टेंडर जारी किया है। 10.13 करोड़ से होने वाले 111 कार्यों के टेंडरों के लिए सभी विभागों में पंजीकृत ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने शनिवार को नगर निगम के इंजीनियरों व ठेकेदारों के साथ बैठक की और इन टेंडरों की समीक्षा की। नगर आयुक्त ने कहा कि बारिश की वजह से जितनी भी सड़कें खराब हो गईं और जहां-जहां गड्ढे हुए हैं उनका पैचवर्क हॉट मिक्स प्लांट से किया जाएगा। पैचवर्क का यह अभियान 15 सितंबर से युद्ध स्तर पर चलेगा। इसके लिए पहले से ही इंजीनियर अपनी तैयारियां कर लें। जो ठेकेदार टेंडर डालना चाहते हैं उन्हें भी नए नियमों की जानकारी दी गई।
पीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.