Kanpur News: हैलट में शार्ट सर्किट से केबल में लगी आग, अफरातफरी
कानपुर, अगस्त 7 -- Kanpur News: कानपुर। हैलट में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा बच गया। वार्ड पांच और छह के बीच गलियारे में शार्ट सर्किट से केबल में आग लग गई। तेज धुआं और चिंगारी उठने पर मरीज और तीमारदारों में अफरातफरी मच गई। हालांकि, सुरक्षा कर्मियों ने अग्निशमन उपकरणों से स्थिति पर काबू पाया। हालांकि, इस वजह से आधे घंटे तक वार्डों की बिजली गुल रही। प्रमुख अधीक्षक डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से केबल से चिंगारी उठने लगीं। तुरंत संबंधित लाइन की बिजली काट दी गई। अस्पताल की इमारत पुरानी होने के कारण बिजली वायरिंग का काम चल रहा है। आधे घंटे के लिए बिजली काटी गई, जोकि सुधार के बाद बहाल कर दी गई। यह भी पढ़ें- Lucknow News: केजीएमयू के पीडियाट्रिक सर्जरी वार्ड में शॉर्ट सर्किट, 50 बच्चों को सुरक्षित निकाला
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.