Kanpur News: हैलट में दूरबीन विधि से जटिल हर्निया का किया ऑपरेशन
कानपुर, सितम्बर 2 -- Kanpur News: चार दिन से हर्निया की पीड़ा से जूझ रहे एक मरीज को हैलट अस्पताल के चिकित्सकों ने नई जिंदगी दी। मरीज मोटापा और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित था। ऐसे में, ऑपरेशन करना चुनौती थी, लेकिन चिकित्सकों ने दूरबीन विधि से बड़ी आंत को हर्निया से मुक्त कर सफल ऑपरेशन किया। हैलट के जनरल सर्जरी विभाग में गोविंद नगर निवासी 41 वर्षीय पुरुष मरीज पिछले करीब चार वर्षों से बाईं ओर इंग्वाइनो-स्क्रोटल सूजन से परेशान था। जांच के बाद मरीज में बाईं ओर का इंग्वाइनो-स्क्रोटल इनकार्सरेटेड ऑब्सट्रक्टेड स्लाइडिंग इंग्वाइनल हर्निया का निदान किया गया।
सर्जरी प्रक्रिया ऑपरेशन के दौरान हर्निया में सिग्मॉइड कोलन यानी बड़ी आंत का एक हिस्सा मौजूद मिला, जो स्लाइडिंग हर्निया का हिस्सा था। इसके साथ ही कॉर्ड लिपोमा भी पाया गया। चिकित्सकों के अनुसार यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.