कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता हैलट में बुधवार दोपहर बिजली पैनल केबल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। केबल से धुआं होने पर अस्पताल में अफरातफरी मच गई। अनहोनी की आशंका से कर्मचारी, डॉक्टर बाहर बरामदे में आ गए। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने फायर उपकरणों से काबू पा लिया। देर शाम तक प्रमुख अधीक्षक समेत कई कक्ष की बिजली गायब रही।जानकारी के अनुसार दोपहर तीन बजे शॉर्ट सर्किट के कारण ईएनटी विभाग जाने वाली सीढ़ियों के पास 34 नंबर कमरे के पास लगे 155 एमएम क्षमता वाले केबल में आग लग गई। इस वजह से यूजर चार्ज, प्रमुख अधीक्षक, सीएमएस, ईएनटी विभाग की बिजली गुल हो गई। प्रमुख अधीक्षक डॉ सौरभ अग्रवाल ने बताया कि केबल में शॉर्ट सर्किट हुआ था। कोई नुकसान नहीं हुआ है। यूजर चार्ज कक्ष की बिजली आधे घंटे में ही बहाल हो गई। उनके कक्ष की बिजल...