कानपुर, अगस्त 22 -- Kanpur News: चकेरी। ई-ऑटो में सवार पांच महिलाओं ने ध्यान भटकाकर एक हेड कांस्टेबल की पत्नी की चेन पार कर दी। पीड़िता जब ई ऑटो से उतरी तो उन्हें गले से चेन गायब मिली। आरोप है कि दो थानों का चक्कर लगाने के बाद भी मुकदमा दर्ज न होने पर उन्होंने डीसीपी पूर्वी के आदेश के बाद चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल शिवपाल सिंह के अनुसार उनकी पत्नी प्रीति यादव बीती 15 अगस्त को बेटे रुद्रवीर को लेने के लिए श्यामनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल गई थीं। स्कूल से पीएसी मोड़ तक ऑटो से पहुंचीं। पीएसी मोड़ चौराहे से यातायात पुलिस लाइन जाने के लिए दूसरे ई ऑटो में सवार हुईं। ऑटो में पांच अन्य महिलाएं बैठीं थीं। कुछ दूरी पर पहुंचते ही महिलाओं ने पैरों को दबाकर उनका ध्यान भटकाया और गले से सोने की चेन तोड़ ली। इधर ...