Kanpur News: हृदयघात से शिक्षक की मौत
कानपुर, अगस्त 13 -- Kanpur News: मंगलपुर। संदलपुर ब्लॉक के संविलियन विद्यालय जौरवा में कार्यरत पचास वर्षीय शिक्षक आशुतोष शुक्ला का अचानक हृदयाघात से निधन हो गया। जौरवा में तैनात आशुतोष शुक्ला स्कूल के बाद कानपुर जा रहे थे। डेरापुर में चाय पीने के बाद अपनी गाड़ी में आकर बैठे ही थे। कि अचानक सीने में तेज दर्द उठा। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी डेरापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद हृदयाघात के कारण उनके निधन की पुष्टि की। इससे विद्यालय परिवार और शिक्षक समाज में शोक की लहर दौड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.