कानपुर, जुलाई 24 -- Kanpur News: कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ता पूछने के बहाने स्कूटर सवार युवक को अगवाकर 17 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हिस्ट्रीशीटर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। विजयनगर निवासी अमित मिश्रा एक निजी इंजीनियरिंग कंपनी में सेल्स का कार्य करते हैं। बीती 22 जुलाई की रात वह ड्यूटी समाप्त कर स्कूटर से घर लौट रहे थे। डबल पुलिया स्थित साईं मंदिर के पास चार युवकों ने उन्हें रोककर रास्ता पूछा। इसी दौरान आरोपी उनके स्कूटर में बैठकर जबरन उन्हें रावतपुर के कर्बला ले गए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर दुकानदार को लूटा जहां उनके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही जेब में रखे 17 हजार...