कानपुर, अक्टूबर 6 -- Kanpur News: कानपुर। द स्पोर्ट्स हब (टीएसएच) मैदान पर चल रही बीपी क्रिकेट लीग के दूसरे दिन मंगलवार को सागर लायन और बुक शॉप ब्लास्टर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बुक शॉप ब्लास्टर्स ने सागर लायन को नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिमांशु सिंह परिहार को दिया गया। आर्यनगर स्थित टीएसएच मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सागर लायन ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 143 रन बनाए। टीम की ओर से गौरव कुशवाहा ने 33 गेंद पर 6 चौकों की मदद से 42 रन, प्रसून कुमार ने 25 रन व कुमार सलिल ने 34 रन बनाए। यह भी पढ़ें- Latehar News: डीडीसी ने बैटिंग कर किया एलपीएल का उद्घाटन गेंदबाजी में आशीष सिंह, हिमांशु सिंह परिहार व शादाब आजमी ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी बुक शॉप ब्लास्टर्स ने शानदार बल्ले...