कानपुर, अक्टूबर 27 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। हिप्पोपोटेमस (दरियाई घोड़ा) सतीश आखिर इंदौर चिड़ियाघर के लिए रवाना हो गया। कानपुर चिड़ियाघर में जन्मे सतीश को अधिकारियों-कर्मचारियों ने नम आंखों से विदाई दी। विदाई की बेला पर हिप्पो सतीश को पसंदीदा भोजन भी परोसा गया। हिप्पो सतीश वर्ष 2018 में कानपुर चिड़ियाघर में ही जन्मा था। चार साल की अवस्था में सतीश को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा जाना था, लेकिन हिप्पो सतीश पिंजड़े में नहीं गया। लिहाजा,भाई नन्हे को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजा गया था। सतीश को बीते डेढ़ माह से इंदौर चिड़ियाघर भेजने के लिए पिंजड़े में प्रवेश करने का इंतजार चल रहा था। लंबे इंतजार के बाद हिप्पो सतीश पिंजड़े में घुसा। बुधवार को इंदौर चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. उत्तम यादव व टीम के साथ हिप्पो को विदा किया। कानपुर चिड़ियाघर के निदे...