Kanpur News: हिन्दी पखवारे के विजेता हुए पुरस्कृत
कानपुर, सितम्बर 30 -- Kanpur News: कानपुर। हिंदी विधि प्रतिष्ठान, बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में राम अवतार महाना हॉल में हिंदी पखवारा समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला जज अनमोल पाल व संचालन बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अजय प्रताप सिंह चौहान ने किया। हिंदी विधि प्रतिष्ठान के सदस्य अपर जिला जज सुभाष सिंह और पूर्व न्यायाधीश सुभाष चंद्र सविता मुख्य वक्ता के रूप में रहे। हिंदी पखवारा के दौरान आयोजित की गई निबंध व पत्र लेखन प्रतियोगिता के विजेता अधिवक्ता शैलेंद्र द्विवेदी, कपिलदीप सचान, शशिकांत पांडे व प्रबल प्रताप सिंह को पुरस्कृत भी किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी व महामंत्री बिनय मिश्रा, लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यव दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.