Kanpur News: हादसों के बाद भी रेल ट्रैक से आवागमन में नहीं लगी रोक
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: रूरा। कस्बे के दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित रूरा रेलवे स्टेशन पर हादसों के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार करने से बाज नहीं आ रहे हैं। स्टेशन के दोनों ओर रेलवे की बाउंड्रीवॉल होने के बाद भी लोग उसे फांदकर एक तरफ से दूसरी तरफ आवागमन कर रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है, जबकि कई लोग अपनी जान गवां चुके हंै। रूरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे की ओर से दोनों तरफ बाउंड्रीवॉल बनाई गई है, ताकि लोगों को रेलवे ट्रैक पार करने से रोका जा सके और इस पार से उस पार जाने के लिए फुट ओवरब्रिज भी बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग निर्धारित रास्ते का इस्तेमाल करने के बजाय बाउंड्री फांदकर सीधे ट्रैक पर पहुंच जाते हैं। खासकर स्टेशन के आसपास रहने वाले लोग और जल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.