Kanpur News: हादसे में एनएचएआई के एक और मजदूर की मौत
कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। जाजमऊ फ्लाईओवर पर बीते शुक्रवार को सड़क मेंटीनेंस का काम करने के दौरान डीसीएम के रौंदने से मेंटीनेंस इंचार्ज की मौत हो गई थी। चार मजदूर भी घायल हो गए थे। मामले में दूसरे दिन शनिवार को दूसरे मजदूर ने हैलट में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शुक्रवार की शाम को जाजमऊ फ्लाईओवर एक तेज रफ्तार डीसीएम ने सड़क पर मेंटीनेंस का काम कर रहे एनएचएआई कर्मियों को रौंद दिया था। जिससे मेंटीनेंस इंचार्ज हनुमंत विहार निवासी 35 वर्षीय मोहित उर्फ सिद्धार्थ यादव की मौत हो गई थी। वहीं फतेहपुर के बकेवर निवासी सत्य नारायण साहू, उदयराज, जयप्रकाश और बिधनू निवासी वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। जय प्रकाश के परिजन उन्हें निजी अस्पतााल लेकर चले गये थे। जबकि अन्य तीनों का उपचार हैलट अस्पताल में चल रहा था। शनिवार की सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.