Kanpur News: हाईवे व सड़कों पर अन्ना गोवंश का डेरा, हो रहे हादसे
कानपुर, अगस्त 21 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में बारिश के बाद सड़कों व खाली प्लाटों में कीचड़ हो जाने से अन्ना गोवंश अब सड़कों और हाईवे पर डेरा जमाने को मजबूर हो रहे हैं। इससे हो रहे हादसों के बाद भी जिम्मेदार समस्या निदान के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे हैं। ठोस कदम नहीं उठाए जाने से रात के अंधेरे में हाई-वे व सड़कों पर डेरा जमाए करीब दस हजार अन्ना गोवंश की वजह से बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। जिले की 73 गोशालाओं में करीब 11 हजार गोवंश संरक्षित बताए जा रहे हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र की 64 गोशालाओं में करीब साढे़ आठ हजार व शहरी क्षेत्र की तेरह गोशालाओं में करीब ढाई हजार गोवंश संरक्षित हैं। जबकि करीब दस हजार गोवंश अन्ना घूम रहे हैं। शासन से अन्ना गोवंश के शत-प्रतिशत संरक्षण के कई बार दिए गए निर्देश जिले में हवा हवाई साबित हो रहे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.