कानपुर, अक्टूबर 25 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा,संवाददाता। रनियां थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर डग्गामार ऑटो और मैजिक चालकों की मनमानी राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई है। चालक बीच हाईवे पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। वहीं, रायपुर से टोल प्लाजा तक कई ढाबों के सामने पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन हाईवे पर ही खड़े कर दिए जाते हैं। इससे आए दिन जाम की स्थिति बनती है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ रहा है। इसके बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। रनिया में मयूर पुल से मंटोरा पुल के बीच हाईवे पर कई स्थानों पर वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रनियां से पामा रोड, रनिया बाजार रोड और चिटकपुर रोड की ओर जाने वाले कई वाहन चालक गलत दिशा में वाहन दौड़ाते नजर...