Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े तीन ट्रकों के चालकों पर मुकदमा
कानपुर, जुलाई 20 -- Kanpur News: सरसौल। महाराजपुर पुलिस ने हाईवे किनारे खड़े तीन ट्रकों के चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाराजपुर थाने के दरोगा फैजान खान के अनुसार 18 जुलाई की देर रात को गश्त पर थे, तभी कानपुर प्रयागराज हाईवे में ब्रह्मदेव मंदिर के सामने सड़क किनारे तीन ट्रक खड़े मिले। चालकों ने अपने नाम इटावा के केशवपुर राइन निवासी सनी, इटावा के पुरवाछीलराम संजय सिंह व जमशेदपुर निवासी हरप्रीत सिंह बताया। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि आरोपित चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.