कानपुर, जुलाई 22 -- Kanpur News: नर्वल तहसील के हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से अलग भवन की मांग कर रहे उपनिबंधन कार्यालय नर्वल के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश मंत्रिमंडल ने उपनिबंधन कार्यालय के लिए भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

भूमि उपलब्धता मंजूरी मिलने के बाद अब भवन निर्माण और अन्य औपचारिकताओं की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। फरवरी महीने में गाटा संख्या 786 का कुल क्षेत्रफल 0.0784 हेक्टेयर और समीप स्थित संबंधित भूमि को मिलाकर कुल 0.0976 हेक्टेयर भूमि उपनिबंधन कार्यालय के लिए प्रस्तावित की गई थी। प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया था कि इस भूमि का स्वामित्व चिकित्सा विभाग से स्टांप एवं पंजीयन विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा, जिसके बाद भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू होगी।

वर्तमान स्थिति वर...