Kanpur News: हर युग में प्रासंगिक है श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश
कानपुर, अक्टूबर 31 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की श्रीमद्भगवद्गीता एवं वैदिक वाङ्मय शोधपीठ और डीएवी कॉलेज की ओर से ''श्रीमद्भगवद्गीताः आज के युवाओं की मार्गदर्शक'' विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज के चंद्रशेखर आजाद सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता व प्राचार्य प्रो. मनोज जौहरी ने किया। प्रो. गुप्ता ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश प्रत्येक युग में प्रासंगिक रहा है। वर्तमान के प्रतिस्पर्धात्मक एवं चुनौतीपूर्ण वातावरण में युवाओं को गीता के निष्काम कर्म, आत्मविश्वास, धैर्य एवं कर्तव्यनिष्ठा के सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता व्यक्ति को परिस्थितियों से विचलित हुए बिना लक्ष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.