कानपुर, अक्टूबर 1 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सरवनखेड़ा ब्लॉक के लोहारी गांव में चार साल बाद भी हर घर नल से जल पहुंचाने का सपना अधूरा है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का निर्माण फरवरी 2022 में शुरू हुआ था और इसे दिसंबर 2024 तक पूरा होना था। समय सीमा बीतने के बाद भी निर्माण कार्य आधा भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में ग्रामीणों को आज भी पेयजल के लिए हैंडपंपों के भरोसे रहना पड़ रहा है।सरवनखेड़ा ब्लॉक की लोहारी ग्राम पंचायत में पानी की टंकी का निर्माण कार्य लंबे समय से अधर में है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का निर्माण शुरू हुआ तो उम्मीद जगी थी कि जल्द ही घरों तक नल से पानी पहुंचेगा, लेकिन चार साल बीतने के बाद भी यह उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। गांव में पाइपलाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन अधिकांश घरों में अभी तक ट...