Kanpur News: हरियाणा के श्याम को हरा लखनऊ के सर्वेश बने चैम्पियन
कानपुर, सितम्बर 6 -- Kanpur News: कानपुर। अरमापुर में विश्वनाथ पहलवान समाज सेवा समिति की ओर से राज्यस्तरीय दंगल का आयोजन किया गया। दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अमिताभ बाजपेई और वरिष्ठ समाजसेवी व दादा नगर कोपोस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश निगम और सम्राट यादव मौजूद रहे। मुख्य आकर्षण 11 हजार रुपये इनामी कुश्ती रही, जिसमें लखनऊ के पहलवान सर्वेश और हरियाणा के श्याम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। आखिरकार सर्वेश ने श्याम को पटखनी देकर मुकाबला जीता। दूसरी कुश्ती में झींझक के ओम वीर ने हरिद्वार के भगत को हराया। तीसरी कुश्ती में चौबेपुर के जान मोहम्मद में राजस्थान के बबलू पहलवान को पराजित किया। लखनऊ के शनि ने बिल्हौर के दिलबाग को हराया। वहीं, हिसार की पूनम ने दिल्ली की ज्योति को हराया। इटावा की खुशी ने लखनऊ की कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.