Kanpur News: हरदियानाला मार्ग पर जलभराव से आवागमन मुश्किल
कानपुर, अक्टूबर 2 -- Kanpur News: शिवली,संवाददाता। बीते दिनों हुई बारिश के बाद पांडु नदी का जल स्तर बढ़ने से स्टेट हाइवे से हरदिया नाला जाने वाले मार्ग पर पानी भर गया था, जिससे क्षेत्र के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है।
बरसात और जलस्तर की वृद्धि बीते सप्ताह लगातार तीन दिनों तक बारिश होने के चलते तहसील क्षेत्र के कई गांवों से निकली पांडु नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया था, जिससे नदी किनारे बसे बकसपुरवा,कैलई,मवैया, करोम,असनी पुरवा समेत कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए थे। गांव गली खेत से लेकर चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बरसात के कई दिन बीत जाने के बाद भी शिवली कस्बे से निकले स्टेट हाई-वे से हरदिया नाला गांव जाने वाले मार्ग पर भी पानी भरा हुआ है, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.