कानपुर, अगस्त 11 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। चकेरी में कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़क तक अतिक्रमण करने की वजह से लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अ​भियान चलाया। भारी पुलिस फोर्स के साथ नगर निगम की टीम पहुंची और जेसीबी से स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण गिराए। इस दौरान ढाई हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। नगर निगम जोन-2 के जोनल प्रभारी ध्रुव कुमार यादव और आरआई सौरभ त्रिपाठी के नेतृत्व में मंगलवार को अतिक्रमण दस्ता हरजेंदर नगर पहुंचा। यहां फुटपाथ पर अतिक्रमण किए लोगों को चेतावनी दी गई तो कुछ ने पहले ही अपनी दुकान का सामान समेट लिया। इसके बाद हरजेंदर नगर चौराहा से केडीए चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाते हुए ...