Kanpur News: हत्या में शामिल तीनों दोषियों को आजीवन कारावास
कानपुर, अगस्त 12 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। सिकंदरा क्षेत्र के निन्हौरा रोड के पास तीन साल पहले फार्म हाउस के बगल में पिलर बनाने से मना करने पर हुई हत्या के मामले में एडीजे कोर्ट संख्या-15 ने अभियोजन व बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद तीनों दोषियों को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही तीनों पर दो-दो लाख रुपये जुर्माना भी किया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उनको चार साल के अतिरिक्त सश्रम कारावास की सजा का आदेश हुआ है।
मामले का विवरण एडीजसी अजय कुमार तिवारी ने बताया कि 11 अक्टूबर 2023 को सिकंदरा थाना क्षेत्र के निन्हौरा गांव के पास बने फार्म हाउस के नजदीक पिलर बनाने से रोकने पर फार्म हाउस संचालक नंदना गांव के राजेश कुमार उर्फ मिस्टर कटियार पर धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई राजबाबू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.