कानपुर, नवम्बर 10 -- Kanpur News: कानपुर। श्रीराम लक्ष्मण जानकी जी विराजमान हजारीलाल मन्दिर, लाठी मोहाल में अन्नकूट गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। दोपहर दो बजे से अन्नकूट महाभोग का आयोजन हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पर्वतधारण लीला की मनमोहक झांकी सजाई गई। 56 भोग से सुसज्जित अन्नकूट के भक्तों ने दर्शन किए। महाभोग का प्रसाद हजारों श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। पूरा मन्दिर परिसर भजन-कीर्तन, जयकारों व धार्मिक उल्लास से गूंज उठा। पं. रामकुमार बाजपेई व ट्रस्टीगण ने सहयोगियों व श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कीर्तन कुमार गर्ग, ऋषि अग्रवाल, ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई, रोहित अग्रवाल, शरद बाजपेयी, प्रेम बाजपेयी सहित सैकड़ों भक्त ने भोग-प्रसाद लिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: गो...