कानपुर, सितम्बर 8 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अजनपुर बिरिया गढ़ेवा गांव में गत 29 अगस्त को कुंए में गिरे अधेड़ की इलाज के दौरान सोमवार को मौत होने के बाद परिजनों के हंगामें पर पुलिस ने गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू की है। बिरिया गढ़ेवा अजनपुर निवासी प्रेमबाबू 29 अगस्त को गांव के ही पंकज चौबे के साथ गया था। नशेबाजी के दौरान प्रेमबाबू सूखे कुएं में गिर गया था। मामले में उसके परिजनों नेगांव के पंकज चौबे पर प्रेमबाबू को कुएं में धकेलने का आरोप लगाया था। इसके साथ ही परिजन उसको उपचार के लिए कानपुर ले गए थे। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत होने पर परिजनों ने शव को रसूलाबाद लाने के बाद हंगामा किया था। अफसरों के समझाने के बाद म...