कानपुर, अक्टूबर 26 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा, संवाददाता। गजनेर-घाटमपुर मार्ग किनारे सोमवार देर शाम कस्बे के एक गेस्ट हाउस के पास तौलिए में लिपटी नवजात बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली। वहां से निकल रहे घाटमपुर के एक राहगीर ने बच्ची को पड़ा देखकर डायल-112 पर इसकी सूचना दी। इसके बाद वहां पहुंची पुलिस ने बच्ची को सीएचसी गजनेर में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम उपचार के बाद बच्ची को अपने साथ ले गई। गजनेर कस्बे में एक गेस्ट हाउस के पास सड़क किनारे एक बच्ची तौलिए में लिपटी पड़ी मिली। वहां से लोडर लेकर निकल रहे घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के अरखरी निवासी प्रदीप चंद्र ने नवजात बच्ची को रोते देखकर गाड़ी रोककर देखा। बच्ची के आसपास किसी के नहीं दिखने पर उसने डायल-112 पर पुलिस को बच्ची के पड़े होने की सूचना दी। इसपर एसओ गजनेर सनत कुमार ने मौके प...