Kanpur News: सड़क किनारे बैठे लोगों को चपेट में लेकर पिकअप नहर में गिरी
कानपुर, अगस्त 16 -- Kanpur News: रसूलाबाद, संवाददाता। पिकअप वाहन रविवार शाम सड़क किनारे बैठे दो लोगों को चपेट में लेकर रामगंगा नहर में जा गिरी। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दो लोगों को पानी से निकाल कर सीएचसी भिजवाया, जहां से डाक्टर ने दोनों को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बैरीसाल गांव में नहर किनारे सब्जी मंडी लगती है। रविवार शाम एक पिकअप सड़क किनारे खड़ी थी। चालक ने अचानक गाड़ी बैक कर दी, जिससे सड़क किनारे बैठे बैरीसाल गांव निवासी प्रमोद कुमार व औरंगाबाद झींझक निवासी नीरज पिकअप की चपेट में आकर नहर में जा गिरे। जानकारी पर तत्काल स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर दोनों को बाहर निकाला। नीरज बहनोई मुकेश निवासी बैरीसाल के यहां आया था। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को सीएचसी भिजवाया, जहां से डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.