कानपुर, अक्टूबर 18 -- Kanpur News: रूरा, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख मार्गों पर किसानों द्वारा सड़कों को खलिहान बना लेने की समस्या दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। क्षेत्र में सड़कों पर फसल सुखाने का यह सिलसिला राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हादसों का सबब बन चुका है।  रूरा क्षेत्र के रूरा-मिंडा कुआं, रूरा-शिवली मार्ग तथा बनीपारा-कहिंजरी मार्ग पर किसान अपनी मक्का की फसल को सुखाने के लिए मुख्य सड़कों पर फैला रहे हैं। इसके कारण आधी से ज्यादा सड़क पर अनाज का कब्जा हो जाता है, जिससे सड़क की चौड़ाई काफी कम हो जाती है। व्यस्त मार्गों पर फसलों के फैले होने के कारण आने-जाने वाले यात्रियों और राहगीरों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले मक्का के दानों और सूखी पत्तियों के कारण सड़क पर अत्यधिक फिसलन पैदा हो जाती है। तेज रफ्तार ...