Kanpur News: सड़कों पर वाहनों की पार्किंग, टैक्स वसूल रहे नगर निकाय
कानपुर, जुलाई 15 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। शासन की ओर से सड़कों और मुख्य चौराहों के आसपास पार्किंग न होने के निर्देश के बावजूद जनपद के अधिकांश नगरीय निकाय ऑटो व ई-रिक्शा आदि की पार्किंग का इंतजाम नहीं कर सके हैं। हालत यह है कि वाहन सड़क पर खड़े होकर सवारियां भर रहे हैं, इसके बावजूद निकायों में इनसे पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है। वहीं वाहनों के सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़े होने से अक्सर लोग जाम से जूझते हैं। नगर निकायों में मुख्य चौराहों के आसपास वाहनों की पार्किंग न होने के मुख्यमंत्री के निर्देशों को जिले में जिम्मेदार पालन नहीं करा पा रहे हैं। हालत यह है कि पालन कराना तो दूर नगर पंचायतें चौराहों की पार्किंग से ही अपना पार्किंग शुल्क वसूल कर जेबें भर रहीं है। इससे आम लोगों को इन वाहनों की अराजकता का सामना करना पड़ रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.