Kanpur News: सड़कें चमकीं, लेकिन जलनिकासी ध्वस्त, जलभराव से कराह रहा औद्योगिक क्षेत्र
कानपुर, नवम्बर 19 -- Kanpur News: सरवनखेड़ा। रनियां औद्योगिक क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च कर सड़कें तो चमका दी गईं, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था बदहाल है। सालों पहले बने नाले कहीं चोक पड़े हैं तो कहीं जर्जर होकर बेकार हो चुके हैं। नतीजा यह है कि फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी नालों से उफनकर सड़कों पर बह रहा है। बारिश होते ही जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है। इससे उद्यमियों, मजदूरों और राहगीरों को रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। जिला उद्योग केंद्र कार्यालय के पीछे करीब आधा सैकड़ा उद्योग संचालित हैं। लगभग दस वर्ष पहले यहां की सड़कें इतनी बदहाल थीं कि मजदूरों और फैक्ट्री संचालकों का आवागमन तक मुश्किल था। इस समस्या को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिला उद्योग केंद्र की ओर से करीब 7.33 करोड़ रुपये की लागत से 2.3 किलोमीटर सड़क का निर्माण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.