कानपुर, अक्टूबर 12 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गोविंद नगर स्थित आर्य कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 500 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर का उद्घाटन पूर्व राष्ट्रीय महासचिव (संगठन), भाजपा संजय विनायक जोशी ने किया। इस अवसर पर जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. संजय काला भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...