Kanpur News: स्वास्थ्य शिविर में श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
कानपुर, अक्टूबर 9 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वृहद स्तर पर "श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर" का आयोजन गुरुवार को कानपुर प्लास्टिक लिमिटेड रायपुर में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सहायक श्रमायुक्त राम आशीष द्वारा मुख्य अतिथि का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। प्रतिष्ठान के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील मेहता एवं यूनिट हेड अखिलेश गर्ग द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के हितार्थ श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए श्रमिकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.