कानपुर, जुलाई 27 -- Kanpur News: कानपुर। रोटरी क्लब कानपुर नॉर्थ जोन और पारस के सहयोग से सेंट एलॉयसियस हाई स्कूल कैंट में रविवार को एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया। साथ ही कक्षा 10 व 12 के मेधावी छात्र -छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों को स्वच्छता, संतुलित आहार और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। यहां अध्यक्षता देव प्रिया उकसा ने की। रोटेरियन रोहित अग्रवाल, पदम जालान, मयंक गुप्ता, विशाल बडेरा और क्षितिज अग्रवाल उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य फादर आर्ची ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...