कानपुर, अक्टूबर 11 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में बुखार, जुकाम, खांसी, पेटदर्द के साथ मलेरिया आदि का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। वहीं बरसात के बाद जलभराव व कीचड़ के चलते त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हुआ है। साथ ही बरसात के बाद निकल रही धूप के चलते सिरदर्द व पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को जुकाम, खांसी व बुखार के 465 मरीजों सहित कुल 1741 मरीज 29 स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेलों में उपचार कराने पहुंचे। इस मौके पर जहां 22 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। जबकि 37 मरीजों की आंखों का परीक्षण कराने का दावा किया गया। जिले में बुखार के साथ डेंगू व मलेरिया ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। बरसात के बाद अब अस्पतालों में मौसम बीमारियों के साथ मलेरिया लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं...