Kanpur News: स्वास्थ्य के प्रति ग्रामीण रहे जागरूक
कानपुर, अगस्त 23 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने व जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से आरोग्य दर्पण के तत्वावधान में रविवार को सरसौल ब्लाक अंतर्गत खुजऊपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कार्डियोलॉजी निदेशक डॉ राकेश कुमार वर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और समय पर उपचार का महत्व बताया। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया। यहां रामप्रकाश वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.