कानपुर, जुलाई 4 -- Kanpur News: कानपुर। कलम एक स्वैच्छिक संस्था ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहट, बिठूर में पौधरोपण का आयोजन किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सतीश मिश्रा का संस्था के सचिव डॉ. विपिन शुक्ला ने अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया। केंद्र के डॉ. हनी मल्होत्रा, डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ. लता सिंह सहित अन्य स्टाफ ने भी पौधरोपण किया। यहां संस्था की उपाध्यक्ष डॉ. सारिका त्रिवेदी, सचिव डॉ. विपिन शुक्ला एवं राजबहादुर उपस्थित रहे। इस दौरान लैवेंडर, नीम, तिकोना, सिंदूर, राम तुलसी, कपूर तुलसी, अमरूद व मीठी नीम सहित 50 पौधे रोपित किए गए। यह भी पढ़ें- Kanpur News: बीएसए कार्यालय में रोपा 'एक पेड़ मां के नाम'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...