कानपुर, नवम्बर 3 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर को स्वस्थ बनाने की जिम्मेदारी अब सिर्फ अस्पतालों और डॉक्टरों तक सीमित नहीं रहेगी। सामाजिक संगठन भी इसमें भागीदारी निभाएंगे। बीमारियों से बचाव, जरूरतमंदों का इलाज, मानसिक स्वास्थ्य, बुजुर्गों की देखभाल और रक्तदान जैसे कार्यों के लिए शहर के 18 प्रमुख संगठन एक मंच पर आए हैं। मंगलवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की ओर से आयोजित 'स्वस्थ संवाद' कार्यक्रम में सभी संगठनों ने मिलकर स्वस्थ कानपुर का संकल्प लिया। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर ने बताया कि आईआईए, फीटा, फिक्की, वाईआई, रेड क्रॉस, रोटरी, कानपुर प्लॉगर्स, युग दधीचि, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, परिवर्तन, जेसीआई, राउंड टेबल, थोक दवा व्यापार मंडल, सेवा भारती, भावना सोसाइटी फॉर डिसेबल्ड, मधु रागिनी एनजीओ और आईएमए के प्रतिनिध...