कानपुर, अगस्त 10 -- Kanpur News: कानपुर। प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला फुटबाल संघ की ओर से एक दिवसीय शहीद आयुष यादव मेमोरियल 5-ए-साइड फुटबाल मेला आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन 15 अगस्त को शास्त्री नगर स्थित सेंटर पार्क में होगा। जिला फुटबाल संघ के सचिव अजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21,000 रुपये और उपविजेता टीम को 12,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की इच्छुक टीमें मैदान पर अपनी प्रविष्टि करा सकती हैं। साथ ही, टीमें जिला फुटबाल संघ के शरद जायसवाल और अमित नारंग से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...