कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर। सेंट्रल स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर फोर्स के साथ कैंट साइड से लेकर सिटी साइड, सरकुलेटिंग एरिया, पार्किंग में रूट मार्च किया। कुली, वेंडरों से समन्वय बैठक कर कहा कि कहीं पर कोई संदिग्ध चीज दिखे तो तत्काल कंट्रोल को बताएं। वहीं खोजी कुत्ते के साथ संवेदनशील प्वाइंटों और ट्रेनों में सवार यात्रियों के बैगों की जांच की। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर जवानों के अवकाश पर रोक लगाई गई। विषम परिस्थितियों में वाजिब कारण बताने पर ही अवकाश मिलेगा। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा, प्रभारी एसएन पाटीदार, क्राइम ब्रांच और टीम के साथ स्टेशन परिसर, प्रमुख ट्रेनों, पार्सलघर, पोर्टिको, पार्किंग, वेटिंगहाल और प्लेटफार्मों के अलावा संवेदनशील प्वाइंटों पर चेकिंग कराई। यह भी ...