कानपुर, अगस्त 14 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। मॉल, शांपिंग कांप्लेक्स, भीड़ भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान, बाजार, रेलवे और बस स्टेशन पर डॉग स्क्वाड लगाकर चेकिंग कराई गई। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस गश्त करती रही। एलआईयू के साथ ही सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की गई। ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। सेंट्रल स्टेशन के आसपास स्थित होटल, सराय संचालकों को आने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। 15 अगस्त पर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों से व्यापक सुरक्षा एवं चेकिंग अभियान चला रही है। यह भी पढ़ें- Lucknow News: त्रिस्तरीय होगी विधानभवन की सुरक्षा इसी कड़ी में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था विपिन ताडा ने जेड स्क्वा...