कानपुर, नवम्बर 6 -- Kanpur News: पुखरायां, संवाददाता। कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्वच्छ मंडी शुभ मंडी कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना के अन्तर्गत लाभान्वित चार कृषकों को नगर पालिका चेयरमैन ने उपचार वितरित कर किसानों की हौसला अफजाई की। व्यापारियों को भी सम्मानित किया गया। कृषि मंडी समिति में शुक्रवार को स्वच्छ मंडी शुभ मंडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें नगर पालिका चेयरमैन पूनम दिवाकर ने मांचा गांव निवासी प्रमोद कुमार को, दुर्गदासपुर निवासी धुव्रकुमार को पम्पिंग सेट, हराहरा गांव निवासी छोटे सिंह व रामपुर गांव निवासी वीरेन्द्र सिंह को पावर स्पेयर भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की। वहीं कार्यक्रम में शामिल हुए व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अमित मिश्रा व अनिल द्विवेदी, इब्राहिम, आसिफ, घनश्याम, प्यारे, संतोष तिवारी का भी सम्मा...