Kanpur News: स्पोर्ट्स- आशीष का शतक, सोनेट इलेवन 86 रन से जीता
कानपुर, अक्टूबर 7 -- Kanpur News: कानपुर। केसीसीसी कप में बुधवार को जाजमऊ स्थित रोवर्स मैदान पर दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सिविल्स इलेवन ने रोवर्स इलेवन को दो विकेट से हराया। दूसरे मैच में सोनेट इलेवन ने ग्रेजुएट इलेवन को 86 रन से हराया। पहले मुकाबले में रोवर्स इलेवन ने 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन बनाए। टीम की ओर से कबीर यादव ने 52 रन व सुयश सिंह ने 40 रन बनाए। गेंदबाजी में वैभव ने तीन व तनिष्क ने दो विकेट लिया। जवाब में सिविल्स इलेवन ने 19.3 ओवर में आठ विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से हार्दिक ने 55 रन, शुभम यादव ने 49 रन बनाए। गेंदबाजी में आरव ने तीन विकेट लिया। शुभम यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मुकाबले में सोनेट इलेवन ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 201 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष ने 107 रन की शान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.