कानपुर, अक्टूबर 30 -- Kanpur News: कानपुर। रायबरेली में चार और पांच नवंबर को होने वाली प्रदेश स्तरीय महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए कानपुर की सात खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में तारिणी कुशवाहा, सुविज्ञा कुशवाह, मुस्कान सोनकर, वरुणनवी मिश्रा, प्रेक्षा तिवारी और साक्षी सोनकर शामिल हैं। भव्या सिंह, एकता सिंह और अभिसारिका यादव को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चुना गया है। खिलाड़ियों को ग्रीनपार्क स्थित खेलो इंडिया सेंटर की कोच प्रशिक्षण दे रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...