Kanpur News: स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा पर्यटन
कानपुर, सितम्बर 29 -- Kanpur News: कानपुर, प्रमुख संवाददाता। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ होटल मैनेजमेंट में मंगलवार को विश्व पर्यटन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं ने डांस, नाटिका, चार्ट प्रिपरेशन, कॉर्नर टेबल और ब्रीफकेस जैसी गतिविधियों में हिस्सा लिया। पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए छात्रों ने विशेष केदारनाथ शोकेस प्रस्तुत किया। द्वितीय वर्ष के रमन, आकाश, करण और प्रशांत ने केदारनाथ की प्राकृतिक सुंदरता, धार्मिक महत्व और पर्यटन की संभावनाओं को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं, नाटिका के माध्यम से छात्रों ने होटल एवं पर्यटन उद्योग में अतिथि सेवा, व्यवहार, संवाद और अलग-अलग परिस्थितियों के प्रबंधन को प्रदर्शित किया। डांस प्रस्तुति में तान्या गौतम ने, कॉर्नर टेबल गतिविधि में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.