Kanpur News: स्ट्रीट लाइट ठीक करने पहुंचे तीन लाइनमैन झुलसे, एक गंभीर
कानपुर, अगस्त 29 -- Kanpur News: कानपुर दक्षिण। किदवईनगर में बारादेवी पश्चिम द्वार पर शनिवार दोपहर को स्ट्रीट लाइट की मरम्मत करने पहुंचे मार्ग प्रकाश विभाग के तीन लाइनमैन झुलस गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं तीन लाइनमैन मरम्मत के लिए जैसे ही सीढ़ी लगाने लगे तो सीढ़ी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से तीनों झुलस गए। कल्याणपुर के मसवानपुर निवासी संजय कुमार नगर निगम के जोन तीन कार्यालय में मार्ग प्रकाश विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ संविदा लाइनमैन बांसमंडी निवासी फैजान और जूही निवासी कुनाल शनिवार की दोपहर को ई-रिक्शा पर सीढ़ी लेकर बारादेवी पश्चिम द्वार पहुंचे। स्ट्रीट लाइट की मरम्मत के लिए उन्होंने बांस की सीढ़ी लगाई तो ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में सीढ़ी आ गई। इससे तीनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.