Kanpur News: स्क्रैप गोदाम का ताला तोड़कर बारह लाख की चोरी
कानपुर, सितम्बर 28 -- Kanpur News: चकेरी, संवाददाता। कोयला नगर के भवानी नगर में सोमवार तड़के चोरों ने एक स्क्रैप गोदाम के गेट का ताला तोड़कर नकदी व भारी मात्रा में कॉपर समेत बारह लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह जब गोदाम मालिक पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। कछियाना बर्तन बाजार निवासी विपिन दीक्षित स्क्रैप कारोबारी हैं। उन्होंने कोयला नगर के भवानी नगर में श्याम सुंदर तिवारी का गोदाम वर्ष 2019 से किराये में ले रखा है। श्याम सुंदर का मकान भी गोदाम के पास ही है। विपिन की आराध्या इंटरप्राइजेज नाम से फर्म है। उन्होंने बताया कि बीते रविवार शाम वह गोदाम बंद करके घर चले गए थे। जिसके बाद सोमवार तड़के करीब तीन बजे ऑटो से तीन शातिर गोदाम के बाहर आकर रुके। इसमें दो शातिरों ने साबड़ से मेन गेट और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.