कानपुर, अगस्त 6 -- Kanpur News: कानपुर देहात। अमराहट थाना क्षेत्र के सिहुरा गांव में कच्ची दीवार गिरने से गुरुवाार दोपहर स्कूल से पढ़कर लौट रहे एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस के अनुसार, सिहुरा गांव के रहने वाले अनुराग वर्मा का सात साल का पुत्र निखिल गांव के ही स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। गुरुवार दोपहर बाद वह स्कूल से गांव के ही रहने वाले मुकेश कुमार निषाद की पांच साल की पुत्री निशा के साथ घर लौट रहा था। रास्ते में सालिकराम के घर के पास से निकलते समय उनके मकान की कच्ची दीवार अचानक ढह गई। तेज आवाज के साथ दीवार का मलबा गिरने से दोनों बच्चे उसमें दब गए। इससे वहां चीख पुकार मच गई। मोहल्ले के लोगों न...