Kanpur News: स्कूल समय हो सकेगी शिक्षक संकुल की बैठकें
कानपुर, सितम्बर 27 -- Kanpur News: कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में न्याय पंचायत स्तर पर शिक्षक संकुल की बैठकों का आयोजन अब विद्यालय समय में ही किया जाएगा। हर महीने तीसरे मंगलवार को संकुल बैठके आयोजित की जाएगी। एक अप्रैल से 30 सितंबर तक दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और एक अक्तूबर से 31 मार्च तक दोपहर एक से तीन बजे तक यह बैठकें आयोजित की जाएंगी। अभी तक परिषदीय स्कूलों की मासिक समीक्षा से जुड़ी बैठकें स्कूल समय के बाद आयोजित किए जाने के निर्देश थे। स्कूल समय के बाद शिक्षक संकुल की बैठक आयोजित होने के चलते शिक्षक इसमें बहुत कम प्रतिभाग करते थे। अब न्याय पंचायत स्तर पर सभी विद्यालय एजेंडे के साथ अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। तीसरे मंगलवार को न्याय पंचायत स्तर में होगी बैठके। डीजी स्कूली शिक्षा ने सभी बीएसए को बैठक आयोजन को लेकर विस्तृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.