Kanpur News: स्कूल में मनी जन्माष्टमी,राधा कृष्ण बन कर झूमे बच्चे
कानपुर, सितम्बर 4 -- Kanpur News: कानपुर देहात, संवाददाता। राइजिंग सन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने प्रस्तुतियों से माहौल को वृंदावन सा बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल राम प्रकाश पाल और एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर डॉ. मानवेंद्र सोलंकी ने किया। सुमन कुशवाहा ने टीचिंग स्टाफ की मदद से कार्यक्रम का संचालन किया। अलग-अलग क्लास के बच्चों की डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा स्कूल कैंपस ज़ोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। डांस को आयशा और सचिन सिंह ने कोरियोग्राफ किया था। भगवान कृष्ण के जीवन के खास पलों को दिखाने वाली परफॉर्मेंस ने 'कृष्ण लीला' की भावना को जीवंत कर दिया। यह भी पढ़ें- Badaun News: स्कूल, कॉलेजों में धूमधाम से मनाया जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.